हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख स्थलों के नाम लिखिये।

हड़प्पा सभ्यता से सम्बद्ध सैकड़ों स्थलों में कुछ नगर, बड़े ग्राम व कस्बे थे। संक्षेप में उन स्थलों का निम्नलिखित वर्णन है—

हड़प्पा – यह पाकिस्तान के मुल्तान जिले में रावी नदी के किनारे है। सर्वप्रथम इसी स्थल की खुदाई से यह सभ्यता प्रकाश में आई। यहाँ की खुदाई से नगर निर्माण योजना तथा सभ्यता के अन्य पहलुओं के विषय में जानकारी होती है।

मोहनजोदड़ो – यह स्थल पाकिस्तान के लरकाना जिले में स्थित था। यह सिन्धु नदी के पूर्वी किनारे पर बसा हुआ था। इसे मृतकों का टीला भी कहा जाता है। यहाँ से विशाल स्नानागार एवं अन्नागार के अवशेष मिले हैं।

लोथल – यह गुजरात में खम्भात की खाड़ी के समीप स्थित था। यहाँ से एक प्रसिद्ध गोदीवाड़ा के अवशेष प्राप्त हुए हैं।

कालीबंगा – यह स्थल राजस्थान के गंगानगर जिले में स्थित है। यहाँ से लकड़ी की बनी नालियों के अवशेष एवं खडंजा मिला है।

चन्देल वंश के इतिहास की जानकारी के प्रमुख साधनों का उल्लेख कीजिए।

चन्द्रदड़ो – यह मोहनजोदड़ो से दक्षिण-पूर्व में करीब 1305 किमी की दूरी पर सिन्धु नदी के किनारे स्थित है।

राखीगढ़ी- यह स्थान हरियाणा में जिन्द के निकट स्थित है। यहाँ से भी हड़प्पाकालीन अवशेष मिले हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top