हर्ष का जीवन परिचय प्रस्तुत कीजिए।

हर्ष का जीवन परिचय

हर्ष का जीवन परिचय – हर्षवर्धन वर्धनवंश का सबसे महान शासक था। उसके पिता का नाम प्रभाकर वर्धन था। उसके जन्म के विषय में विद्वानों में मतभेद है। कुछ विद्वान उसकी जन्म तिथि 579 ई. मानते हैं जबकि अधिकांश विद्वान सन् 590 ई. को उसकी जन्मतिथि के रूप में स्वीकार करते हैं। शीघ्र ही उसके माता पिता की मृत्यु हो गयी और उसके बहनोई की शशांक ने हत्या कर दी और उसकी बहन राज्यश्री को बन्दी बना लिया। शीघ्र ही उसके बड़े भाई राज्यवर्धन की भी मालवा नरेश देवगुप्त ने धोखे से हत्या कर दी। अत्यन्त कठिन परिस्थिति में सन् 606 ई. में हर्षवर्धन का राज्याभिषेक हुआ। अपनी योग्यता और सूझबूझ से शीघ्र ही उसने अपने शत्रुओं से बदला लिया और अपनी बहन राज्यश्री की भी रक्षा की। उसने न केवल अपने साम्राज्य की रक्षा की वरन् साम्राज्य की सीमा का भी विस्तार किया। हर्ष बौद्ध धर्म का अनुयायी था। वह बहुत बड़ा दानी और धार्मिक प्रवृत्ति का शासक था। उसके शासन काल में विद्धानों का आदर होता था और उनके कला और साहित्य का विकास भी हुआ। निःसन्देह हर्ष एक महान शासक था।

मानव के मूल अधिकारों की विशेषता बताइये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top