जेम्स द्वितीय की फ्रांस से मित्रता वैभवपूर्ण क्रांति में किस प्रकार सहायक हुई? उल्लेख कीजिए

जेम्स द्वितीय की फ्रांस से मित्रता – फ्रांस के शासक लुई का प्रभाव इस समय यूरोप में छाया हुआ था। चार्ल्स द्वितीय के समान जेम्स द्वितीय पर भी लुई XIV का प्रभाव था। वह फ्रांस से आर्थिक एवं सैनिक सहायता प्राप्त कर अपने निरंकुश शासन को इंग्लैण्ड में स्थापित करना चाहता था। लुई XIV कट्टर कैथोलिक था तथा फ्रांस में प्रोटेस्टेण्ट वर्ग पर अत्यधिक अत्याचार करता था। अतः इंग्लैण्ड की जनता लुई XIV को पसन्द नहीं करती थी तथा जेम्स से अपेक्षा करती थी कि वह फ्रांस से मित्रता न रखे जबकि जेम्स द्वितीय फ्रांस से मित्रता रखना आवश्यक समझता था।

मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा राजधानी परिवर्तन के विषय में संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।

यद्यपि जेम्स की गृहनीति अत्यंत खराब थी किन्तु उसके पतन का वास्तविक कारण उसकी गृहनीति अत्यंत खराब थी किन्तु उसके पतन का वास्तविक कारण उसकी गृहनीति नहीं अपितु वैदेशिक नीति थी। यदि यह फ्रांस के स्थान पर हालैण्ड से मित्रता करने का प्रयत्न करता तो उसे अपना पद छोड़ने पर विवश न होना पड़ता क्योंकि हालैण्ड एक प्रोटेस्टेण्ट देश था। अतः उससे मित्रता करने पर उसे इंग्लैण्ड की जनता का समर्थन प्राप्त हो जाता। परन्तु ऐसा न करना जेम्स के लिए महंगा साबित हुआ तथा उसके उसे दूरगामी परिणाम भुगतने पड़े।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top