लुई चतुर्दश की गृह नीति का वर्णन कीजिए।

लुई चतुर्दश की गृह नीति – फ्रांस का शासक लुई चतुर्दश की गृह नीति मुख्यतः दो बातों पर आधारित थीं- प्रथम पूर्णरूप से निरंकुश शासक की स्थापना तथा द्वितीय फ्रांस को यूरोप के एक सम्मानित और शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित करना। लुई चतुर्दश ने फ्रांस में निरंकुश शासन की स्थापना की। यह राज्य के दैवीय अधिकार के सिद्धान्त का समर्थक था। यह ईश्वर के अतिरिक्त किसी अन्य के प्रति उत्तरदायी न था। वह अपने शासन का स्वयं प्रधानमंत्री था। उसने फ्रांस की पार्लमा, स्टेटस जनरल आदि के अधिकार अत्यन्त कम कर दिये।

इब्राहिम लोदी कौन था? इब्राहिम लोदी के शासन काल की प्रमुख घटनाओं का वर्णन कीजिए।

दैवीय अधिकार के सिद्धान्त के अनुसार फ्रांस का गौरव बढ़ाने के लिए उसने पेरिस से 12 मील दर वर्साय में एक सुन्दर राजमहल का निर्माण कराया। इसके अतिरिक्त तुई चतुर्दश ने शासन में सुधार हेतु कोल्बर्ट को अपना अर्थ मंत्री नियुक्त किया, जो अत्यन्त योग्य व्यक्ति था। उसने अपने इस कार्य को बहुत ही जिम्मेदारी से निभाया है और शासन में महत्वपूर्ण सुधार किए। कोल्बर्ट के सुधारों से फ्रांस की आर्थिक स्थिति अत्यन्त सुदृट्ट हो गयी। तुई ने “वय’ को अपना युद्ध मंत्री बनाया, जिससे फ्रांस की सेना अनुशासित और सुदृढ़ हो गयी।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top