मुहम्मद बिन कासिम के बारे में आप क्या जानते हैं?

मुहम्मद बिन कासिम

मुहम्मद बिन कासिम ईराक के गवर्नर हज्जाज का भतीजा और दामाद था वह बहुत वीर, साहसी और इस्लाम का सच्चा अनुयायी था भारत के सिन्ध पर हुआ आक्रमण उसी के नेतृत्व में किया गया था। यह मुसलमानों द्वारा भारत भूमि पर किया गया पहला आक्रमण था। यह अरब आक्रमण सिन्ध के समुद्री डाकुओं द्वारा अरबों के व्यापारिक जहाजों को लूटे जाने के प्रत्युत्तर में किया गया था। जिस समय मुहम्मद बिन कासिम ने भारत पर आक्रमण किया उसकी आयु मात्र सत्रह वर्ष थी। मुहम्मद बिन कासिम ने शीघ्र ही सिन्ध के शासक दाहिर को परास्त कर वहाँ पर अधिकार कर लिया। मुहम्मद बिन कासिम का यह आक्रमण भारतीय इतिहास में अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान रखता है। मुहम्मद बिन कासिम एक योग्य सेनापति था लेकिन उसका अन्त दुःखदायी हुआ।

धर्मपाल की उपलब्धियाँ क्या थी?

दाहिर की मृत्यु के पश्चात उसकी दो पुत्रियों परमाल देवी और सूरज देवी को मुहम्मद बिन कासिम ने उपहार स्वरूप खलीफा के पास भेज दिया। यहाँ इन दोनों ने मुहम्मद बिन कासिम पर दुराचार का झूठा आरोप लगाया खलीफा ने बिना जाँच किये मुहम्मद बिन कासिम को जीवित बैल की खाल में सिलने का आदेश दे दिया। इस प्रकार सिन्ध के इस महान विजेता की दुःखद मृत्यु हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top