निर्देशन का अर्थ ‘आत्म निर्देशन’ है। आलोचना कीजिए ।

निर्देशन का अर्थ (Meaning of Guidance)

निर्देशन का अर्थ – निर्देशन क्या है ? इस सम्बन्ध में समस्त विद्वान एकमत नहीं है। वर्तमान युग के विवादग्रस्त प्रत्ययों में, यह एक ऐसा प्रत्यय है, जिसे विभिन्न रूपों में परिभाषित किया गया है, फिर भी सामान्यतः निर्देशन को एक ऐसी प्रक्रिया के रूप में स्वीकार किया जाता है, जिसके आधार पर किसी एक अथवा अनेक व्यक्तियों को किसी न किसी प्रकार की सहायता प्रदान की जाती है। इस सहायता के आधार पर समस्याओं के सम्बन्ध में विवेकयुक्त निष्कर्ष निकालने वांछित निर्णय लेने तथा अपने लक्ष्यों उद्देश्यों को प्राप्त करने में सुगमता होती है। निर्देशन के आधार पर ही, व्यक्ति को अपनी योग्यताओं, क्षमताओं, कौशलों तथा व्यक्तिगत से सम्बन्धित विशेषताओं का ज्ञान हो जाता है तथा वह स्वयं में निहित विशेषताओं का समुचित उपयोग करने में सक्षम हो पाता है। निर्देशन के आशय की दृष्टि से यह विशेष उल्लेखनीय है कि निर्देशन का उद्देश्य व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करना नहीं है, वरन् इसके आधार पर किसी व्यक्ति की समस्याओं का समाधान करना नहीं है, अपितु इसके आधार पर किसी व्यक्ति को इस योग्य बनाया जाता है कि वह अपनी समस्याओं का समाधान करने में स्वयं ही सक्षम हो सकें।

परिवार में जेण्डर के समाजीकरण का विस्तृत वर्णन कीजिये।

आत्म निर्देशन

निर्देशन की प्रक्रिया के अन्तर्गत, आत्म निर्देशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति में निहित विशेषताओं तथा शैक्षिक, व्यावसायिक एवं वैयक्तिक क्षेत्र सम्बन्धित जानकारी का समन्वित अध्ययन आवश्यक है। इस समन्वित जानकारी के अभाव में निर्देशन की प्रक्रिया का सम्पन्न हो पाना नितान्त असम्भव है। व्यक्ति में निहित विशेषताओं की जानकारी प्राप्त करने के लिये व्यक्ति की योग्यताओं रूचियों आदि का मापन करने वाले साधनों तथा मापनियों की आवश्यकताओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिये सामाजिक परिस्थितियों का अध्ययन आवश्यक होता है। व्यक्ति में निहित क्षमताओं, योग्यताओं आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिये व्यक्तित्व परख, अभिवृत्ति परीक्षण, रूचि अनुसूची, बुद्धि परीक्षण आदि का विशेष महत्व है। यद्यपि समुचित जानकारी हेतु पूर्णतया वैध एवं प्रमाणीकृत परीक्षणों को ही विश्वासनीय निर्देशन के लिये प्रयुक्त किया जाना चाहिए परन्तु कुछ व्यक्तिनिष्ठ या आत्मनिष्ठ साधनों का प्रयोग भी निर्देशन के अन्तर्गत किया जा सकता है इसे ही आत्म निर्देशन कहा जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top