फिरोज तुगलक के प्रारम्भिक जीवन पर टिप्पणी लिखिए।

फिरोज तुगलक के प्रारम्भिक जीवन – इतिहासकार अफीफ के विवरण से सुलतान फीरोजशाह तुगलक के आरंभिक जीवन के विषय में जानकारी मिलती है। फिरोज शाह तुगलक का जन्म 1309 ई. में हुआ था। उसके पिता का नाम मलिक रजब था। गयासुदीन तुगलक ने अपने भाई की मृत्यु के पश्चात् फीरोज की देखभाल की। मुहम्मद तुगलक ने भी इसका विशेष ध्यान रखा। उसे राजनीति एवं प्रशासन की समुचित शिक्षा दी गई। उसे अमीर-ए-हाजिव के पद पर नियुक्त किया गया।

मेरी डी मैडिसी की गृह नीति का मूल्यांकन कीजिए।

इस पद पर रहते हुए उसने मुहम्मद तुगलक की सेवा कर उसका विश्वास प्राप्त कर लिया, किंतु फीरोज को सैनिक उत्तरदायित्व नहीं सोपे गए। फीरोज को अन्य महत्वपूर्ण पद सोपे गए। यहाँ तक कि दक्षिण में जब मुहम्मद तुगलक विद्रोहों को दबाने में व्यस्त था तो उसने दिल्ली के प्रशासन का भार एक संरक्षक परिषद को सौंपा जिसका प्रधान फीरोज तुगलक था। इससे फीरोज की शक्ति और अधिक बढ़ गई। मुहम्मद तुगलक की मृत्यु के पश्चात् अमीर और उलेमा वर्ग दोनों के सहयोग और समर्थन से फीरोजशाह तुगलक दिल्ली की गड़ी पर बैठा।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top