पृथ्वीराज तृतीय (चामान) की विजय पर प्रकाश डालिए।

पृथ्वीराज तृतीय (चामान) की विजय

पृथ्वीराज तृतीय (चामान) की विजय – सोमेश्वर का पुत्र पृथ्वीराज तृतीय एक महान योद्धा था। उसने अनेक लड़ाइयाँ लड़ीं और अधिकांश में उसने सफलता प्राप्त की। उसके संघर्ष का संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है

(1 ) नागार्जुन के विद्रोह का दमन

नागार्जुन पृथ्वीराज का चचेरा भाई था। उसने पृथ्वीराज के विरुद्ध गुड़पुर विद्रोह कर दिया। पृथ्वीराज ने इस विद्रोह को बलपूर्वक दबा दिया।

(2) चन्देलों से युद्ध

पृथ्वीराज तृतीय ने चन्देल शासक परमर्दि के राज्य पर आक्रमण कर उसे पराजित किया था।

(3 ) भाड़ानक पर विजय

पृथ्वीराज ने आधुनिक हरियाणा में स्थित भाड़ानक राज्य पर आक्रमण कर यहाँ के शासक साहणपाल को पराजित किया था।

(4) चालुक्यों से संघर्ष

पृथ्वीराज को चालुक्य शासक भीम द्वितीय से भी संघर्ष करना पड़ा लेकिन शीघ्र ही दोनों में एक सन्धि हो गयी।

(5) मुहम्मद गोरी से युद्ध

सन् 1191 ई. में मध्य एशिया के शासक मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज पर आक्रमण कर दिया। तराइन के इस प्रथम युद्ध में पृथ्वीराज ने मुहम्मद गोरी को पराजित कर दिया। यह पृथ्वीराज की महान सफलता थी लेकिन 1192 ई. के तराइन के द्वितीय युद्ध में मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज को पराजित कर दिया और भारत में मुस्लिम सत्ता की स्थापना की।

स्पष्ट है कि पृथ्वीराज तृतीय एक महान योद्धा था जिसने शक्तिशाली शासकों को पराजित किया और तराइन के प्रथम युद्ध में गोरी को भी भारत से वापस लौटने पर मजबूर कर दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top