सांस्कृतिक प्रतिमानों के संरक्षण-शिक्षा हमें संस्कृति से परिचित ही नहीं कराती, बल्कि सांस्कृतिक प्रतिमानों को संरक्षित करने का मंतव्य भी देती है। शिक्षा सभ्यता एवं संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है। हमारी संस्कृति में जो भद्र और कल्याणकारी तत्व है, उनकी उपयोगिता, वांछनीयता से शिक्षा परिचित कराती है। उनके हटने से उपजने वाली.. समस्याओं से हमें अवगत कराती है। इनको अक्षुण्ण रखने हेतु नागरिकों को उत्प्रेरित करती है। इस प्रकार सांस्कृतिक प्रतिमानों के संरक्षण में शिक्षा का कार्य अत्यन्त सराहनीय है।